फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   diploma engineers boycotted

डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार किया

Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ में तीन दिन तक क्रमिक अनशन का भी कोई परिणाम नहीं निकलने पर
विज्ञापन
प्रदेश भर विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष डीएस कुशवाहा ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के चलते मजबूरी में कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ा। कार्य बहिष्कार 18 से 24 फरवरी तक रहेगा। बताया कि अगर उसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेश भर के अवर अभियंता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

कार्य बहिष्कार के पहले दिन आठ विभागों के अवर अभियंता अपने अपने विभागों के कार्यालयों के समक्ष धरने पर बैठक विरोध जताया। इसमें बिजली विभाग को छोड़कर जिले के 116 अवर अभियंताओं ने भाग लिया। कहा कि सरकार उनके पे ग्रेड 4800 रुपये की मांग नहीं मान रही है।

जबकि इसके लिए कई बार धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। इसी क्रम में लखनऊ में 15 से 17 तक जेई क्रमिक अनशन पर बैठ चुके हैं। बावजूद सरकार ने उनके जायज मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया। उसके बाद कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

गुरुवार को पीडब्लूडी प्रांतीय खंड परिसर में लोग धरने पर बैठे। इस मौके पर मनोज कुमार यादव, जय प्रकाश कश्यप, घनश्याम यादव, हरीश वर्मा, पीएन गुप्त, प्रवीण कुमार चौहान, केके राय, ओमकार यादव, आरसी वर्मा, प्रदीप पटेल, विश्वनाथ पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा एवं पवन चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed