{"_id":"5cfd52ddbdec2207340764eb","slug":"dabbed-to-dance-on-the-dj-and-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने के लिए भिड़े घराती और बराती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीजे पर नाचने के लिए भिड़े घराती और बराती
Mon, 10 Jun 2019 12:11 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर्रैया(बस्ती)। पैकोलिया थाना क्षेत्र के गांव में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने के दौरान बरातियों और घरातियों से बवाल हो गया। मारपीट और हंगामे के दौरान फायरिंग की बात भी कही जा रही है। पुलिस ने एक लोग को हिरासत में लिया है। फायरिंग की बात बेबुनियाद करार दी है।
हर्रैया क्षेत्र के मुरादीपुर निवासी अजय चौहान की शनिवार को शादी थी। शाम करीब आठ बजे बरात पैकोलिया क्षेत्र के आमा गांव पहुंची। पहले तो नाश्ता पानी के समय ही बरात में शामिल कुछ युवक घरातियों पर टिप्पणी करने लगे। घराती पक्ष के लोगों ने विरोध जताया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस के दौरान बरातियों की भीड़ में गांव के कुछ युवक शामिल हो गए। किसी बात पर बरात पक्ष के मनबढ़ युवकों में से किसी ने एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। यह जानकारी गांव में पहुंची तो कुछ युवक नाराजगी जताने मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि नशे में धुत बरात पक्ष के युवकों ने अभद्रता की जिस पर बात बढ़ गई। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। दो-तीन युवक चोटिहल हो गए। घरातियों का आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों में से एक ने पिस्टल से फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुुरादीपुर के विशाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पकड़े गए युवक की आंख में चोट लगी है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।