{"_id":"589611c14f1c1b953fe820d2","slug":"cloth-drying-woman-was-electrocuted-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा सुखा रही महिला को करंट लगा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा सुखा रही महिला को करंट लगा, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में करंट से महिला की मौत पर रोत बिलखते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया थाना के एकडेंगवा गांव में छत पर कपड़े सूखने के लिए डालने गई महिला को करंट लग गया। जिससे कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
एकडेंगवा की 52 वर्षीय गंगावती देवी पत्नी भुईंधर शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे के करीब स्नान करके कपड़े लेकर छत पर गईं। उनके छत से होकर एलटी लाइन सप्लाई गई है। जिसकी एंगल में करंट उतरा हुआ था। जैसे ही उन्होंने कपड़ा फैलाया उन्हें जोरदार झटका लगा। चीख के साथ गंगावती गिर पड़ीं। जब तक लोग पहुंचे वह बेसुध हो गईं थीं। करंट लगने की सूचना फैलने के कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भुईधर ने बिजली विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगावती के छह बेटी व दो बेटे हैं। हादसे के बाद गांव के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा है।