फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chain and bag snatched of lady teacher

शिक्षिका से सरे राह चेन और बैग छीने

Sun, 20 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में बस्ती-महसो मार्ग पर मिश्रौलिया गांव के पास
विज्ञापन
स्कूल से पैदल घर की ओर आ रही एक शिक्षिका से बाइक सवार बदमाश ने उसके गले की चेन और उसका बैग ले उड़ा। बैग में 1500 रुपये थे।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। घटना रविवार को दिन में डेढ़ बजे के करीब की बताई गई है। कोतवाली क्षेत्र के पुराना डाकखाना मोहल्ला निवासी रामसूरत सिंह की पुत्री नेहा सिंह बस्ती महसो मार्ग पर शहर के पास ही एक स्कूल में शिक्षिका हैं।

वह रविवार को स्कूल में विकलांग बच्चों के लिए लगने वाले स्पेशल क्लास के लिए गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे वह पैदल ही घर की ओर आ रही थी कि अचानक एक बाइक उनके पास आकर रुकी। जब तक वह कुछ समझ पातीं बाइक चला रहे युवक ने उनके गले से सोने की चेन और उनका बैग छीन लिया।

घटना से भौचक जब तक वह चिल्लाती बाइक चालक बदमाश भाग निकला। रास्ते में उसने बैग से रुपये निकाल उसे सड़क किनारे फेंक दिया। बैग में डेढ़ हजार रुपये थे। घर आकर उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने परिवारवालों को दी। बाद में नेहा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम से अवगत कराते हुए इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

सीओ (सिटी) अतुल सोनकर ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इसमें शामिल बदमाश को पकड़ने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया है कि एक ही बदमाश ने घटना को अंजाम दिया है। उसके हुलिए आदि के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। उस बाइक में बारे में पूछताछ की जा रही है, जिससे वह आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed