{"_id":"57cc69c44f1c1ba93031766e","slug":"burnt-idol-of-delhi-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मंत्री संदीप का पुतला जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के मंत्री संदीप का पुतला जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने संदीप कुमार का किया पुतला दहन।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती(ब्यूरो)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा इकाई ने नगर छात्रा प्रमुख कुसुम शुक्ला की अगुवाई में दिल्ली में आम आदमी पार्टी से मंत्री रहे संदीप कुमार का पुतला फूंक विरोध जताया। कुसुम शुक्ला ने कहा कि ऐसी पार्टी को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है जिसके मंत्री ऐसा कुकर्म करते हों। ऐसे लोगों को फांसी की सजा देनी चाहिए।
परिषद के प्रदेश सह मंत्री एवं छात्र संघ अध्यक्ष के.डी.सी. भूपेंद्र सिंह राणा एवं जिला संयोजक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। वहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, जहां नारी शक्ति का अपमान खुद वहां की सरकार के मंत्री ही कर रहे हों। विद्यार्थी परिषद् नारी का अपमान सहन नहीं करेगा। इस दौरान केडीसी छात्र संघ उपाध्यक्ष सचिन सिंह, जानकी यादव, काजल शुक्ला, शालिनी श्रीवास्तव, राज मंगल सिंह, हर्षिता सिंह, रंजना यादव आदि मौजूद रहे।