{"_id":"572650794f1c1b63705cd2eb","slug":"break-diki-of-bike-theft-rs-42-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी तोड़ 42 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिकी तोड़ 42 हजार उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद गायब सामान दिखाता फर्म स्वामी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
बस्ती। महराजगंज ग्रांट मोहल्ले के भट्ठा व्यवसायी की बाइक की डिकी पर उचक्कों ने उस समय अपना हाथ साफ कर दिया जब वह शनिवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में रकम निकालने गए थे। बाइक की डिकी में रखे 42 हजार रुपये, कागजात उड़ा ले गए।
व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी है। गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के महराजगंज ग्रांट निवासी राकेश कुमार शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा भट्ठा व्यवसायी हैं। वह शनिवार को कोयला मंगाने के लिए बस्ती जिले के हर्रैया में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बभनान पहुंचने पर वह सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से कुछ रुपये निकालने के लिए रुक गए। बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर वह बैंक अंदर चले गए।
उनके बाइक की डिकी में 42 हजार रुपये नकद और बैंक पासबुक, पैनकार्ड, वोटर आइडी सहित कई महत्वपूर्ण कागजात थे। उनके बैंक के अंदर जाने के बाद उचक्कों ने बाइक की डिकी तोड़ रुपये व कागजात उड़ा दिए। यह बात तब पता चली जब बैंक से राकेश बाहर निकले। डिकी टूटी देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना भट्ठा व्यवसायी ने छपिया थाने के बभनान पुलिस चौकी पर दी है। चौकी इंचार्ज सुदामा यादव ने बताया कि सूचना मिली है, घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
25 हजार नकदी और सामान चोरी
हर्रैया। कस्बे के बाईपास रोड पर शनिवार की रात चोरों ने एक मसाले की एजेंसी के कमरे का ताला तोड़कर पच्चीस हजार नकद और हजारों रुपये कीमत का अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर एजेंसी के संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। हर्रैया थाना क्षेत्र के नदाएं गांव निवासी गौरव श्रीवास्तव कस्बे के बाईपास पर किराए के मकान में एक मसाले की एजेंसी चलाते है।
शनिवार की शाम एजेंसी के कमरे के शटर का ताला तोड़कर काउंटर मे रखा लगभग पच्चीस हजार रुपए नकदी, कंपनी के कूपन, कपड़े मसाले की सैकड़ों पैकेट चोर उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने बाहर कुछ सामान बिखरा पड़ा देखा तो इसकी जानकारी मोबाइल से एजेंसी के संचालक को दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।