फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lawyer looted 41 lakh from a Rajasthani businessman and was arrested in 8.53 hours

Jaunpur News: राजस्थान के व्यापारी से अधिवक्ता ने ही की थी 41 लाख की लूट, 8.53 घंटे में गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The lawyer looted 41 lakh from a Rajasthani businessman and was arrested in 8.53 hours
लूट---गिरफ्तार किए गए अभिनव सिंह उर्फ चंदन। पुलिस विभाग
जौनपुर। राजस्थान के जयपाल शर्मा से 41 लाख रुपये लूट मामले में आरोपी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन को बक्शा पुलिस ने रविवार की सुबह सराय हरखू स्थित श्री नारायण सिंह इंटर कॉलेज के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की 35 लाख रकम और लूट में उपयोग कार बरामद हुई है। साथी उपदेश पाठक की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। वाराणसी जिला जेल में बंद छोटे भाई की जमानत कराने राजस्थान से पहुंचे पीड़ित जयपाल शर्मा की शिकायत और डीआईजी वैभव कृष्ण के आदेश पर 8.53 घंटे के अंदर बक्शा पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि 16 सितंबर को राजस्थान बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ स्थित शेरूणा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच शेरुवा निवासी पीड़ित जयपाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जिला कारागार वाराणसी में बंद अपने छोटे भाई की जमानत करवाने के लिए वह वाराणसी आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी निवासी अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन से हुई। अभिनव ने झांसे में लिया कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है। बेल ऑर्डर स्वीकृत होने के बाद वाराणसी सेशन कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया के दौरान लगातार संपर्क में रहकर विश्वास जीता। पांच सितंबर को जमानत की औपचारिकता पूरी होने के बाद वह जयपाल को अपनी कार से जौनपुर ले आया। यहां जयपाल ने हनुमान घाट और सद्भावना पुल के पास दो ज्वेलरी कारोबारियों से 22 लाख और 19 लाख रुपये लिए। 41 लाख रुपये बैग में रखकर दोनों वाराणसी के लिए निकले। बैग में, जिसमें उनका आधार कार्ड, फोटो, ब्लूटूथ डिवाइस, चार्जर एवं लगभग 10-12 हजार रुपये पहले से थे। इस बीच आरोपी अभिनव सिंह के साथ उसका साथी उपदेश पाठक भी सद्भावना पुल के पास मिल गया। जहां तीनों लोग वापस वाराणसी के लिए रवाना हुए। जौनपुर से निकलते ही वाराणसी हाईवे पर अभिनव ने गाड़ी यू-टर्न लेकर मार्ग परिवर्तित कर लिया और आरोप है कि मोबाइल फोन छीन लिया। बक्शा चौकी के निकट पीड़ित के शोर मचाने और गाड़ी से भागने के प्रयास पर जान से मारने की धमकी दी। यहां से आरोपी ने गाड़ी का रुख बदलकर उसे रात करीब 20 से 30 किलोमीटर तक भयभीत करने की नीयत से इधर-उधर घुमाया। इस दौरान आरोपी किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बात करने का स्वांग रचते हुए पिस्टल सहित आदमी भेजने की धमकी भी दी, जिससे वे भयभीत होकर रोने लगे और जीवन की भीख मांगने लगे। आखिर में वाराणसी मार्ग हौज स्थित टोल प्लाजा से कुछ पहले आरोपियों ने जयपाल शर्मा से रुपयों से भरा बैग छीन लिया तथा उसे धक्का मारकर गाड़ी से उतारकर धमकी देते हुए भाग गए। ऐसे में वह किसी प्रकार अपनी जान बचाकर रोडवेज बस से बनारस पहुंचे और 16 सितंबर को पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र के समक्ष आपबीती बताए। साथ ही अभिनव सिंह से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने का भी दावा किए, जिसमें आरोपीकी ओर से रुपये लेने की बात स्वीकार की गई थी।
विज्ञापन

कफ सिरप मामले में वाराणसी जेल में बंद है भाई

जौनपुर में राजस्थान के व्यापारी जयपाल शर्मा का भाई कफ सिरप मामले में चौकाघाट जिला जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए जयपाल शर्मा वाराणसी आवाजाही करता था। कफ सिरप मामले में जमानत के लिए प्रभावी पैरवी का झांसा देकर अधिवक्ता अभिनव सिंह ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12.07 पर दर्ज हुआ केस, सुबह 9 बजे गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर 19 सितंबर की रात 12.07 बजे बक्शा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एएसपी गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बक्शा प्रशांत सिंह, उप निरीक्षक मुन्नीलाल कन्नौजिया, कांस्टेबल हिमांशु सिंह और अभिषेक दीक्षित की टीम गठित की। पुलिस टीम ने सुबह 9 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिनव ने छह लाख रुपये खर्च करने की बात बताई है। सुल्तानपुर के कुड़वार निवासी उपदेश पाठक भी लूट की वारदात में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम को 50 हजार का पुरस्कार

प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी वैभव कृष्ण ने 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में एसपी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी (सीओ सिटी) गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।



एसपी जौनपुर और एएसपी को उनके द्वारा प्रकरण में दिखाई गई प्रभावी त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। आमजन को यह आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की लूट-डकैती, धोखाधड़ी एवं वित्तीय अपराध आदि की घटनाओं में शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील है कि अपरिचित व्यक्तियों, विशेषकर आर्थिक लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।
- वैभव कृष्ण, पुलिस उप महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed