{"_id":"571677674f1c1bbc498b49a7","slug":"accused-surrendered-in-pradip-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप हत्याकांड में वांछित का सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदीप हत्याकांड में वांछित का सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेश किए गए हत्या के आरोपी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। फैजाबाद जिले के मया बाजार थाना क्षेत्र के अमौनी बाजार निवासी युवक प्रदीप कुमार उपाध्याय पुत्र कृष्णदेव उपाध्याय की हत्या में मामले में वांछित अभियुक्त ने पुलिस के दबाव में सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। प्रेम संबंध में आठ मार्च को प्रदीप की हत्या हुई थी।
आठ मार्च की भोर में प्रदीप का शव पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे फेंक दिया गया था। कुछ दिन तक शव की शिनाख्त न हो पाने के कारण ब्लाइंड मर्डर साबित हो रहे इस केस का पर्दाफाश पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र के लिए चुनौती बन गया था। अचानक दिवंगत के रिश्तेदार द्वारा अंबेडकरनगर रोडवेज पर प्रदीप का फोटो पहचान लेने से इस मामले की कड़ियां जुड़ती गईं।
पुलिस ने इस मामले में गोंडा जिले के मनकापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया। कुल चार लोगों ने मिलकर प्रदीप की हत्या की थी। चौथा बृजकिशोर सिंह पुत्र स्व. जगदंबा सिंह निवासी धुसवा चैकनिया थाना मनकापुर जिला गोंडा फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाती रही। पुलिस को चकमा देते हुए बृजकिशोर सोमवार को सीजेएम कोर्ट में हाजिर हो गया। इस प्रकार प्रदीप हत्याकांड के चारो अभियुक्त जेल पहुंच गए।