फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident on highway, dsp and two cops injured

हाइवे पर हादसे में सीओ, चालक और गनर घायल

Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे कोहरे के कारण मगहर
विज्ञापन
ओवर ब्रिज के पास हादसे में सीओ सदर, उनका चालक और गनर लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायल सीओ, गनर और चालक को बस्ती भेज दिया गया। तीनों का ओपेक अस्पताल कैली में उपचार चल रहा है।

बस्ती जिले के सीओ सदर अतुल कुमार सोनकर अपने सरकारी वाहन से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे मगहर स्थिति आमी नदी के ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे, इसी दौरान कोहरे की वजह से जीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे सीओ, उनके गनर सत्येंद्र कुमार पटेल और चालक ज्ञानचंद्र यादव घायल हो गए।

सूचना पर मगहर चौकी के पुलिस कर्मी और प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बस्ती के कैली स्थित ओपेक अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

सीओ (सिटी) अतुल सोनकर को मामूली चोटें लगने के कारण उनका प्राथमिक उपचार कर वापस भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि वह ठीक हैं, गनर और चालक का उपचार चल रहा है। इधर, इस घटना की सूचना जैसे ही बस्ती पहुंची पुलिस विभाग के लोगों में हड़कंप मच गया। एसपी और एएसपी ने फोन कर सीओ (सिटी) से बात की। उनके सकुशल होने पर रांहत की सांस ली।

पुलिस विभाग के लोगों में इस बात की भी चर्चा होती रही कि पहले चुनाव के दौरान एसओ दुबौलिया का वाहन पलट गया, जिससे उन्हें और उनके साथियों को चोटें आई, इसके कुछ ही दिन बाद छावनी टोल प्लाजा के पास एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बुधवार को सीओ (सिटी) की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed