फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth of basti cut by train in baroda

कमाने गए युवक की बड़ौदा में ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
a youth of basti cut by train in baroda
रविंद्र कुमार यादव फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
कलवारी। क्षेत्र के भंगुरा निवासी 28 वर्षीय रविंद्र कुमार यादव की बड़ौदा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह चार माह पूर्व मुंबई के लिए घर से निकला था। 10 दिसंबर की रात से ही फोन ऑफ था। 12 दिसंबर को साथ रह रहे दोस्त ने मोर्चरी में पहचान की।  
विज्ञापन

पिता राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि घर में तंगी देखते हुए रविंद्र कमाने निकला था। मुम्बई, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में ग्लाइंडर मशीन चलाने का कार्य करता था। 15 दिन पहले ही उसे बड़ौदा के इंडियन आयल कार्पोरेशन में नौकरी मिली थी। जहां मामा के लड़के प्रिंस के साथ राजस्थानी कालोनी जीवा नाका पर रह रहा था। 10 दिसम्बर की रात करीब आठ बजे उसने पत्नी चांदनी तथा पूरे परिवार से बात की थी। कुछ देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। रात में भोजन करने कमरे पर नहीं पहुंचा तो प्रिन्स फोन लगाने लगा। अगले दिन अपने दोस्त के साथ उसको ढूंढना शुरू किया किन्तु शाम तक कुछ पता नहीं चला। रात में किसी ने प्रिन्स से बताया कि एक लाश रेलवे पटरी के किनारे पड़ी थी, जिसे पुलिस ले गई है। 12 दिसंबर की सुबह दोस्त के साथ प्रिंस बड़ौदा मोर्चरी पहुंचा तो देखते ही रविंद्र को पहचान गया। इसके बाद घर पर सूचना दी। 14 दिसम्बर को लोग शव लाने पहुंचे और उसी दिन उसका अंतिम संस्कार आशाराम सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्मशान घाट पर कर दिया। सबसे बड़ा बेटा रविन्द्र ही था, जिसके बाद राहुल (21) बहन रूपम (16) तथा छोटा भाई अनुराग (14) है।  
विज्ञापन


तीन वर्ष पहली ही हुई थी शादी 
तीन वर्ष पहले रविंद्र की शादी डूडी हथियांव थाना लालगंज के चांदनी की साथ हुई थी। दोनों से 15 माह की बेटी मानवी है। चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 माह की बेटी को यह भी नहीं पता कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। चांदनी को रोते देख लोगों की आंखें नम हो जातीं। पिता और घर के अन्य भाई बहनों को बुरा हाल है। सब भाई की बातों को यादकर रोने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव के पास अप ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मेमो के जरिए पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी है। गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड के गोविन्दनगर और टिनिच रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को किसी समय हादसा हुआ। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे एसआई शिवशंकर मिश्रा, कांस्टेबल आनंद दुबे, नित्यानंद, दीपक यादव ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। एसआई ने बताया कि करीब 39 वर्षीय युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस, हरी शर्ट तथा हरे रंग का फुल स्वेटर व काले रंग का जूता है। गोरा रंग और तंदरुस्त शरीर है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोई ऐसे कागजात भी नहीं मिले हैं कि पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed