{"_id":"5b69e79b4f1c1b75568b5d0f","slug":"a-youth-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से तार नहीं जोड़ने पर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से तार नहीं जोड़ने पर युवक को पीटा
Wed, 08 Aug 2018 12:10 AM IST
basti
basti
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
घायल पड़ा युवक।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
टिनिच। कप्तानगंज थाने के दुबौला चौकी क्षेत्र के गयाजीतपुर गांव में मंगलवार दोपहर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। बेहोश होने पर उसे दूर ले जाकर फेंक दिया। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि बिजली का तार पोल से जोड़ने से मना कर दिया था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह अरविंद चौधरी व घनश्याम पोल से तार जोड़ने के लिए गांव के ही पवन कुमार से कहा। तार जोड़ने से पवन ने मना कर दिया। इससे नाराज अरविंद कुमार, घनश्याम, सुशील और अनिल दोपहर बाद करीब तीन बजे पवन के घर जा धमके और पहुंचते ही पवन को पीटने लगे। घर की महिलाओं के विरोध करने पर मां 50 वर्षीय कैलासा देवी पत्नी संतराम व बहन 16 वर्षीय गीता से भी मारपीट की। पिटाई से बेहोश हुए पवन कुमार (35) को गाड़ी में लादकर बेहोशी की हालत में थाना क्षेत्र के तेनुआ मंदिर के चौराहे के पास फेंक दिया। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पवन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। घरवालों से भी दुबौला पुलिस चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि लोग सुबह से ही पंचायत कर रहे थे। एक बार झड़प भी हुई है। बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।