{"_id":"5b4102d94f1c1b02278b4f8a","slug":"a-woman-hanged00","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी के फंदे से लटकी नवविवाहिता, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सी के फंदे से लटकी नवविवाहिता, मौत
basti
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
hang
बभनान। पड़ोसी जिला गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के सकदरपुर में एक विवाहिता फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी पर पहुंचे भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। महज ढाई महीने पहले ही शादी हुई थी।
घटना बभनान कस्बे से सटे छपिया के सरदारपुर गांव की है। बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के अतरौरा रहमतपुर निवासी भाई दीपक जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि बहन निशा (21) की शादी 24 अप्रैल 2018 को सकदरपुर के भीमसेन संग की थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख नकद व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नही होने पर शनिवार सुबह पति भीमसेन, ससुर रामबहोर व देवर इंद्रसेन ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटका दिया। थानाध्यक्ष छपिया जयदीप दुबे ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।