{"_id":"5a92ecb34f1c1ba5268bc304","slug":"a-woman-died-in-accident00","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठी महिला गिरी, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर बैठी महिला गिरी, मौत
basti
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते सुमन के घरवाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साऊघाट। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित बेलहरा चौराहे पर पति के साथ बाइक से जा रही महिला गिर गई। गंभीर रूप से घायल के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। वही घटना में पति भी घायल है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
पड़िया निवासी सूर्य प्रकाश चौधरी (25) पत्नी सुमन (23 वर्ष) को बाइक से लेकर कही जा रहे थे। बेलहरा चौराहे पर पहुंचे ही थे सुमन को झपकी आ गई जिससे वह चलती बाइक से सड़क गिर गईं। सिर में गंभीर चोट लगी। पति सूर्य प्रकाश भी अनियंत्रित होकर गिर गए। उन्हें भी चोट लगी। लोगों का कहना था कि किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाया। लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती, तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी पति सुमन को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है।
दो मासूमों का छिना सहारा
सुमन के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मौत के बाद दो मासूमों का सहारा छिना गया। पांच साल का बेटा करन और तीन माह की अनुष्का के सिर से हमेशा के लिए मां का साया छिन गया है। तीन माह की बच्ची और पांच साल के बेटे रोता देख आसपास की महिलाएं भी आंसू नहीं रोक सकी।