फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a girl burnt by hightension wire

हाईटेंशन तार की चपेट से जिंदा जल गई किशोरी

Sun, 12 May 2019 12:45 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 12 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
a girl burnt by hightension wire
मौके पर रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : amar ujala
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव के पास रवई नदी के कि नारे मवेशी चराने गई किशोरी हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से जिंदा जल गई। साथ में पशुओं को चरा रहे बच्चों ने गांव में जाकर शोर मचाया तो लोगों को जानकारी हुई। घटना शनिवार शाम पांच बजे हुई। 
विज्ञापन

शम्भूपुर और पढ़नी के मध्य से गुजरी रवई नदी के पास हाईटेंशन तार वर्षों से लटक रहा है। शिकायत भी स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से की थी। शनिवार को कप्तानगंज के पढ़नी गांव के त्रिभुवन की 15 वर्षीय बेटी उमा देवी भैंस चराने पहुंची थी। उसके साथ गांव के दो छोटे बच्चे भी थे। अचानक उमा लटक रहे तार की चपेट में आकर जलने लगी तो छोटे बच्चे चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे। गांव वाले जानकारी होते ही नदी की तरफ भागे तब तक आसपास झाड़ियां भी जलने लगीं। पतवार से उठ रहीं लपटों के बीच उमा को बचाने के लिए लोग आग को बुझाने में जुटे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर डॉयल 100 की टीम मौके पर पहुंची। कप्तानगंज थाना इंचार्ज शतानंद पाण्डेय और हर्रैया थाना प्रभारी अनिल दुबे भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल हर्रैया थाने में होने के चलते हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उमा कक्षा आठ में बैदोलिया में पढ़ती थी। तीन बहनों व एक भाई के बीच दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत पर मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष हर्रैया अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि परिजनों ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed