{"_id":"5c115603bdec2241c31d289d","slug":"a-driver-burnt-by-hightension-crrent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉले में छू गया हाईटेंशन करंट, ड्राइवर झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉले में छू गया हाईटेंशन करंट, ड्राइवर झुलसा
basti
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
झुलसा ड्राइवर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज (बस्ती)। फोरलेन पर पुरानी बस्ती थाने के क्रेन सर्विस पॉलिटेक्निक के सामने सड़क पार करते समय ट्रॉले में हाईटेंशन तार छू गया। इससे ट्रॉले में करंट उतर गया। हादसे में ट्रॉले का ड्राइवर करंट से झुलस गया।
बुधवार को नोएडा से गोरखपुर शुगर मिल की काफी ऊंची-टंकी ट्रॉले पर लादकर यहां पहुंचा। राजस्थान के मंडन जिला निवासी 35 वर्षीय चालक महिपाल ने बताया कि गांव के खलासी 18 वर्षीय विकास के साथ जब गाड़ी लेकर पुरानी बस्ती के ओम क्रेन सर्विस के पास पहुंचा तो सामने बिजली का काफी नीचे तक झूलता तार देखकर ट्रॉले को रोक दिया। गाड़ी से उतरने की कोशिश कर ही रहा था कि तेज हवा चल गई और तार ट्रॉले पर लदी टंकी से छू गया। खिड़की के पास लगे हैंडिल पकडे़ महिपाल करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद अन्य चालकों ने सूखे बांस से मारकर किसी तरह नीचे गिरा दिया। उधर, पॉलिटेक्निक चौराहे पर मौजूद पुलिस ने बिजली सप्लाई कटवाई। एनएचएआई के एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर चालक खुद को अस्पताल में पाकर रोने लगा। उसके बाएं पैर का पंजा काफी झुलस गया है।