फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a boy died in accident00

बाइक की चपेट से बालक की मौत

Sun, 03 Jun 2018 11:43 PM IST
basti
basti Updated Sun, 03 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
a boy died in accident00
शादाब की मौत के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
भानपुर। 
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-तेनुआ असनहरा मार्ग स्थित पिपरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। नाना रमजान अली की तहरीर पर केस दर्ज कर बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बाइक की टक्कर इतनी तेज लगी कि शादाब का हाथ-पैर टूटने के साथ ही सिर फट गया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रविवार दोपहर 11:15 बजे के करीब हुई। शादाब सड़क किनारे स्थित घर के बगल लगे हैंडपंप से पानी पीकर पैदल ही वापस आ रहा था कि करमहिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद जब तक लोग मदद में पहुंचते कि बालक की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर पिपरा पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने शादाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने और अग्रिम कार्रवाई की बात कही तो परिवार के साथ ही भीड़ ने शव देने से ही मना कर दिया। समझाने-बुझाने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाने दिया। 
विज्ञापन

वहीं, शादाब के नाना रमजान अली निवासी अहिराडीह थाना भवानीगंज सिद्वार्थनगर की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। सोनहा पुलिस ने बाइक चालक अजय कुमार निवासी करमहिया थाना सोनहा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना पर बैरंग लौटा पिता 
दो भाइयों में शादाब सबसे बड़ा था। अपने नाना के घर अहिराडीह में ही था। तीन माह पहले ही पिपरा आया था। एक दिन पहले ही उसके पिता अब्दुल कलाम रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई के लिए निकले। वहां पहुंचे भी नहीं थे कि बाइक दुर्घटना में बेटे की मौत की जानकारी होते ही रास्ते से लौट पड़े। शादाब गांव के ही मदरसे में पांचवीं जमात का छात्र था। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादाब की मां का हाल देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। पूरे गांव में मातम पसरा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed