फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

Fri, 07 Sep 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 07 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत
accident shimla
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे पर बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजात के आधार पर हुए पहचान से परिवार वालों को जानकारी दी। शुक्रवार को मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर ट्राली व अज्ञात चालक के पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के बांसी थाने के घवर निवासी सिकंदर (38) बृहस्पतिवार रात किसी समय बस्ती शहर से बाइक से घर लौट रहे थे। सिकंदर जैसे ही वाल्टरगंज क्षेत्र के गौरा चौराहे के समीप भट्ठे के सामने पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ समय बाद घटनास्थल पर ही सिकंदर की मौत हो गई। देर रात गरज चमक के साथ बरसात भी हो रही थी। जिसके बाद उधर से निकले किसी राहगीर की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस पहुंची। ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर चालक कहीं भाग निकला। ट्रैक्टर-ट्रॉली और शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने पहुंची। गाड़ी में मिले कागजात और महुडर निवासी ने एक शख्स ने पहचान की। पुलिस ने परिवार वालों को दुर्घटना की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी बिन्दा देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed