फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक से कुचलने पर छात्रा की मौत, विरोध में हाइवे पर लगाया जाम

ट्रक से कुचलने पर छात्रा की मौत, विरोध में हाइवे पर लगाया जाम

Thu, 26 Apr 2018 11:42 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलने पर छात्रा की मौत, विरोध में हाइवे पर लगाया जाम
तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। फोरलेन पर महूघाट गांव के सामने बने चौराहे पर गलत लेन से आ रहे ट्रक से स्कूल जा रही छात्रा कुचल गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
हादसे के काफी देर बाद स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने से जुटी भीड़ आक्रोशित हो गई। हाइवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस के समझाने से जाम खत्म कर दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। बड़हर खुर्द गांव के राम सुरेश गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री अर्चना गुप्ता कस्बे के साक्षी एकेडमी में कक्षा 10 की छात्रा थी। सुबह वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल आ रही थी। महूघाट गांव के सामने हाइवे पर बने चौराहे पर गलत लेन में आ रहे ट्रक की चपेट में आकर कुचल गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सहराएं गांव के सत्यदेव शुक्ला ने तत्काल पुलिस को फोन कर छात्रा के घायल होने की जानकारी दी और आसपास के लोगों के सहयोग से ट्रक के नीचे से छात्रा को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। काफी देर बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हाइवे पर बैठ कर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक हाइवे पर आवागमन बंद रहा। थानाध्यक्ष कपिल मुनि सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो लोग हाइवे से हटे।
विज्ञापन

सीएचसी के डाक्टरों ने छात्रा का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने की बात कह कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। ट्रक का चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed