{"_id":"59bc1a5d4f1c1b96688b4d79","slug":"91505499741-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में मिली लाश, देवर पर इल्जाम
परशुरामपुर/विक्रमजोत।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तल्हवापुर माफी गांव के पोखरे में शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देवर पर हत्या और शव पोखरे में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया है।
छावनी थाने के पूरेदिवान की रामावती की शादी परशुरामपुर थाने के तल्हवापुर के विजय बहादुर के साथ हुई। बृहस्पतिवार रात किसी बात को लेकर रामावती से उसके देवर संतराम में कहासुनी होने लगी। सुबह रामावती जरूरी काम से निकली मगर कुछ ही देर बाद उसका शव तालाब में उतराते मिला। सूचना पर पहुंचे रामावती के भाई दुखरन का आरोप है कि उसके देवर संतराम ने मारपीट कर उनकी बहन की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। मायके पक्ष ने वारदात को हादसा मानने से इन्कार कर दिया और रामावती के देवर पर हत्याकर शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लुधियाना रहता है पति
रामावती के पति विजय बहादुर लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामावती (32) घर रहती थी। उसके भाई दुखरन का कहना है कि उसकी बहन का देवर संतराम उसे अक्सर लड़ता था। बृहस्पतिवार रात में भी उनमें जमकर लड़ाई हुई थी। आरोप है कि संतराम ने रात में ही उसकी हत्या करके शव पोखरे में फेंक दिया।
विज्ञापन
धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या
साऊंघाट।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया माफी रेलवे केबिन के पास शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव मिला। नित्यक्रिया करने निकले गांव के लोगों के जरिए यह बात कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू की मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि बाइक से इसे लाकर मारा गया है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
खजौला चौकी क्षेत्र में आने वाले कुर्थिया के लोग देवरिया से हाईवे तक जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति को पड़ा देखा। नजदीक पहुंचने पर लोगों ने अनुमान लगाया कि उस शख्स की उम्र करीब 55 वर्ष रही होगी। एसओ सुधीर सिंह के अलावा खझौला चौकी इंचार्ज राकेश मिश्र पहुंच गए। कुछ देर में ही सीओ रुधौली चन्द्रकेश सिंह और उनके बाद एसपी संकल्प शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।
जनेऊ पहने शख्स के सीने में वार
शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने बताया कि दाहिने हाथ में कलावा बंधा है और जनेऊ पहने है। आसपास क्षेत्र में ज्यादातर ब्राह्मण ही जनेऊ पहनते हैं। क्षत्रियों में भी उपनयन संस्कार कराया जाता है लेकिन युवा वर्ग इसे लेकर ज्यादा सजग नहीं दिखता। सीने में भी धारदार हथियार से गोदा गया है। एसपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।
सांड़ के हमले में काश्तकार की मौत
महसो।
सांड़ के हमले से घायल लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी 50 वर्षीय मेहीलाल की ओपेक हॉस्पिटल में मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवार के लोग बताते हैं कि बुधवार को उनके खेत में एक सांड़ फसल चरने लगा। किसी ने इसकी जानकारी मेहीलाल को दी। फौरन वह अपने खेत से सांड़ खदेड़ने जा पहुंचे। इसी दौरान अचानक सांड़ भड़का और मेहीलाल पर पलट वार कर दिया। पीछे से हुए हमले में मोतीलाल संभल नहीं पाए। गुस्साए सांड़ ने इन्हें कई बार जमीन पर पटका। इससे उन्हें काफी चोटें आ गईं। शोरगुल सुनकर गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए और किसी तरह सांड़ को खदेड़कर घायल मेहीलाल को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों को मौत की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मेहीलाल के पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़की और दो लड़के हैं।
ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत
बभनान। गोरखपुर गोंडा रेलखंड के बीच स्थित परसा तिवारी स्टेशन के पास शुक्रवार को भोर में ट्रेन से कटकर 17 वर्षीय छात्रा क़ी मौत हो गई। काफी देर बात परिवार के लोग खोजबीन करते पहुंचे। इसी बीच रेलवे ट्रैक शव मिलने की सूचना मिली। छात्रा की पहचान छपिया थाना क्षेत्र के परसा तिवारी निवासी रमिता पुत्री लालजी के रूप में हुई। परिवार वालों का कहना है कि एक इंटर कॉलेज में वह 12वीं की छात्रा थी। सुबह घर से जरूरी काम से निकली थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी मनकापुर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।