फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मेडिकल कालेज में विचाराधीन बंदी की मौत

मेडिकल कालेज में विचाराधीन बंदी की मौत

Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में विचाराधीन बंदी की मौत
मेडिकल कॉलेज में विचाराधीन बंदी की मौत
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। 60 वर्षीय बंदी को अभी पांच दिन पहले इलाज के लिए यहां से गोरखपुर भेजा गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।

जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाने के पतियुग निवासी 60 वर्षीय रामचरित्र को 26 जुलाई को कारागार में दाखिल कराया गया। न्यायालय से वारंट पर संतकबीरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल अधीक्षक संतलाल यादव के अनुसार पांच अगस्त को तबीयत खराब होने पर जेल अस्पताल में इलाज किया गया लेकिन सुधार होते न देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। अभी तीन दिन पहले भी एक उम्रदराज बंदी की मृत्य़ हो गई थी। जेल प्रशासन के अनुसार अभी 70 वर्ष से अधिक उम्र के सजायाफ्ता दो दर्जन बंदी निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed