फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Resolve family disputes in the presence of relatives.

Kannauj News: रिश्तेदारों की मौजूदगी में निपटाएं पारिवारिक विवाद

Fri, 18 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Resolve family disputes in the presence of relatives.
छिबरामऊ। एसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली का औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के लिए मातहतों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की। दिन पर दिन बढ़ रहे पारिवारिक विवादों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने हेल्प डेस्क प्रभारियों को निर्देश दिए कि रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवादों का निपटारा कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने थाने के परिसर समेत मैस, मालखाना, सीसीटीएनएस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। बाद में थानाध्यक्षों व चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण पर चर्चा की। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक गांव के दस संभ्रांत व्यक्तियों को सी-एप से जोड़ें, ताकि आपात स्थिति में इनकी मदद ली जा सके। मालखाना रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी दरोगा को लंबित विवेचनाएं 90 दिनों में पूरा करने को कहा। उन्होंने कोतवाल को राजस्व टीम के साथ सामंजस्य बिठाकर कोतवाली के लिए शहर से बाहर जमीन तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान सीओ सुरेश मलिक, कोतवाल कपिल दुबे, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया, दीपांजलि वर्मा सहित सभी थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed