फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager found unconscious at railway station dies while being taken for treatment.

Deoria News: रेलवे स्टेशन पर अचेत मिला किशोर इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Teenager found unconscious at railway station dies while being taken for treatment.
बनकटा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात एक किशोर अचेतावस्था में पड़ा था। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से पीएचसी भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त भैंसही गांव निवासी मेराज पुत्र स्व चांद मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर बृहस्पतिवार की रात को एक किशोर अचेतावस्था में पड़ा था और आसपास खून भी गिरा था। किसी ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस मंगाई और इलाज के लिए भिजवाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, किशोर के घर वाले उसे रात भर तलाशते रहे। सुबह जब परिजन गुमशुदगी की सूचना थाने पर देने पहुंचे तब उन्हें उसकी मौत की जानकारी हुई। मेराज चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटा के प्रभारी एसओ अरविंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रेलवे स्टेशन पर हुई है। मामला जीआरपी से संबंधित है। वहीं भटनी जीआरपी एसओ राजेश पांडेय ने बताया कि किशोर अचेतावस्था में पड़ा था।
एसएस द्वारा इलाज के लिए भिजवाया गया था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मामले में अअ तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed