{"_id":"588b97b34f1c1b9e7dcf5d57","slug":"8-smugler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय गिरोह के आठ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय गिरोह के आठ तस्कर गिरफ्तार
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध शराब बनाने के आरोपियाें को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। स्प्रिट से बनी शराब सप्लाई करने वाले गैंग के सरगना समेत आठ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग गोरखपुर जोन के कई जिलों में स्थित सरकारी देसी शराब की दुकानों पर नकली माल की डिलीवरी देता है।
कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम के संयुक्त अभियान में महराजगंज जिले के रहने वाले सरगना को भी दबोच लिया है। इनके गाड़ी से जरीकेन में भरी 40 लाख रुपये कीमत की स्प्रिट बरामद की गई। एक बोरी देसी शराब के शीशी के ढक्कन, कार, तीन तमंचे-कारतूस, चाकू आदि मिले।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शराब तस्करों के कब्जे से बरामद 4,260 लीटर स्प्रिट की तीव्रता 98 प्रतिशत बताई जा रही है। जिससे करीब 12,800 लीटर देसी शराब तैयार की जा सकती है। एसपी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एएसपी रोहित मिश्र व सीओ सिटी एसएन सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कपिलमुनि सिंह व स्वॉट प्रभारी सर्वेश राय मय फोर्स बनकटा रेलवे क्रासिंग के पास घेर कर संदिग्ध बोलेरो रोकी। जिसकी चेकिंग में भारी मात्रा में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी की गई। सभी आरोपियों पर आईपीसी के अलावा शस्त्र व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।