फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 named in two happenning

मारपीट के दो मामलों में आठ लोग नामजद

Thu, 05 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
8 named in two happenning
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में आठ लोगों को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बालकेश पुत्र रामदास निवासी रक्सा कला थाना दुधारा संतकबीरनगर को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल बालकेश ने बुधवार को रुधौली पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर इल्ताफुर्रहमान पुत्र खलीलुर्रहमान, खालिक पुत्र इल्जाफुर्रहमान, राजिक पुत्र इल्जाफुर्रहमान, खलीकुर्रहमान पुत्र सफीकुर्रहमान निवासी रक्सा कला थाना दुधारा संतकबीरनगर के विरुद्ध आईपीसी और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ रुधौली एसएन सिंह को सौंपी गई है।  दूसरी घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के सहराये गांव में हुई।
विज्ञापन


आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महेंद्र प्रताप पुत्र रामदेव को घर में घुसकर मारा पीटा। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर उसी गांव के शेषनाथ पुत्र धर्मराज, अमर प्रताप पुत्र धर्मराज, रामनक्षत्र पुत्र मिठाई, उर्मिला पत्नी अर्जुन के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई मैनेजर सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed