फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   75000 looted

दुबौलिया में तमंचा सटाकर 78 हजार लूट

Fri, 05 Oct 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Fri, 05 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
75000 looted
demo pic
दुबौलिया। क्षेत्र के माझा अखनपुर के पास घात लगाए बदमाशों ने मिनी बैंक संचालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर 78 हजार रुपये लूटकर चंपत हो गए। लूट का विरोध करने पर तमंचे के बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और जगह-जगह चेकिंग कराई गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण राम जानकी मार्ग पर पहुंच गए। कौतूहलवश राहगीर भी रुकते गए, जिससे काफी देर तक रोड पर भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन

अखनपुर निवासी अजय कुमार पूर्वांचल बैंक के भरौटिया स्थित मिनी बैंक के संचालक हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे अजय अपने घर से मिनी ब्रांच जाने के लिए घर से निकले। बमुश्किल आठ सौ मीटर दूर सुनसान एरिया में जैसे ही पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने तमंचा लहराकर इन्हें रोक लिया। उनमें से एक कनपटी पर असलहा सटाकर रुपयों का बंडल छीनकर चंपत हो गया। बचाव में अजय शोर मचाने लगा तो बदमाशों ने उसके सिर पर बट से तगड़ा प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  यूपी-100 पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची और घंटों बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार पुलिस एक नाविक को पूछताछ के लिए थाने ले आई। एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अभी घटना संदिग्ध लग रही है, लेकिन जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


नदी के रास्ते भागने की चर्चा 
दिन-दहाड़े 78 हजार की लूट को अंजाम देकर बदमाश घाघरा पार करके भागे। घटना के बाद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा काफी तेज रही कि बाइक सवार बदमाश उनियार घाट की तरफ भागे हैं। जहां से नाव के जरिए नदी पार फैजाबाद जिले में पहुंच गए। पुलिस अभी घटना को संदिग्ध मान रही है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उन सबने दो बदमाशों को भागते देखा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed