फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाइक की भिड़ंत, दोनों कि चालक की मौत

बाइक की भिड़ंत, दोनों कि चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक की भिड़ंत, दोनों कि चालक की मौत
बाइकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत
विज्ञापन

दोनों ने ईयर फोन लगाया पर हेलमेट नहीं पहना
राम जानकी मार्ग पर कलवारी क्षेत्र के चकदहा की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र स्थित चकदहा प्राथमिक विद्यालय के सामने दोपहर बाद दो बजे दो बाइक आमने-सामने जा टकराईं। इससे दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे दोनों युवक ईयर फोन लगाए थे। दोनों ने हेलमेट ने नहीं पहना था। बहादुरपुर सीएचसी के डॉक्टर का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो जान बचने की उम्मीद रहती।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के पारा निवासी 23 वर्षीय उमाकांत उर्फ राजू सोमवार को कलवारी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार को वह बाइक लेकर कुछ सामान खरीदने गायघाट बाजार गए थे। वापस आते समय कलवारी थाने के चकदहा प्राथमिक विद्यालय के सामने दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों के चालक दुबौलिया के 30 वर्षीय पारस गुप्ता और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आपसी मदद से सीएचसी बहादुरपुर भेजा, जहां दोनों को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। राजू सोमवार को ही अपनी ससुराल खेमउपुर आए थे। कुछ गिफ्ट लेकर वापस आते समय दुर्घटना के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed