फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आश्रम में यौन शोषण,छह पर एफआईआर

आश्रम में यौन शोषण,छह पर एफआईआर

Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आश्रम में यौन शोषण,छह पर एफआईआर
बस्ती। संत कुटीर आश्रम में युवतियों से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने कथित बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद समेत छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप करने व अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यौन शोषण का मामला मंगलवार को तब प्रकाश में आया, जब आश्रम से कुछ युवतियों को धक्के मारकर निकाल दिया गया। आश्रम की अन्य महिलाओं के साथ किसी तरह छिपते हुए डरी-सहमीं ये महिलाएं उस समय एसपी दफ्तर में पहुंचीं, जब अन्य अधिकारी जा चुके थे। वहां मौजूद अधिकारियों को जब युवतियों ने आप बीती सुनाई तो वह दंग रह गए। इसी बीच कोतवाल विजयेंद्र सिंह महिला पुलिस के साथ पहुंचे और पीड़ितों को बयान के लिए कोतवाली ले गए। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर देर रात कथित बाबा के अलावा उसके तीन शिष्यों परमचेतानंद, विश्वासानंद, ज्ञान वैराग्यानंद तथा दो मुख्य सेविकाओं पर 2008 से लगातार यौन शोषण व गैंगरेप का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि सत्संग व प्रवचन के नाम पर महिलाओं और कम उम्र की लड़कियों को आश्रम में बुलाया जाता है। उनमें से पसंद की लड़कियों को साध्वी का दर्जा देकर आश्रम में रख लिया जाता है। उन्हें अनुष्ठान के जरिए विशेष कृपा दिलाने का दिलासा देते थे। उनका विश्वास जीतने के बाद दिल्ली स्थित आश्रम के मुख्यालय अथवा यहां के कथित बाबा व चेलों के निर्देश पर उन्हें देश के अलग-अलग शहरों में प्रवचन- सत्संग के बहाने भेजकर उनका यौन शोषण कराया जाता है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि शुरुआती छानबीन में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed