फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार की चपेट से बुजुर्ग की मौत

कार की चपेट से बुजुर्ग की मौत

Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
कार की चपेट से बुजुर्ग की मौत
महराजगंज (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार के पास फोरलेन पार करने के दौरान बुुजुर्ग कार की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर मौत हो गई। अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मरहा गांव के जयश्री (70 वर्ष) बृहस्पतिवार सुबह गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में रिश्तेदार से मिलने के लिए निकले थे। गोटवा बाजार के सर्विस रोड के निकट हाईवे पार करने के दौरान बस्ती की ओर से तेज रप्तार काली रंग की स्कार्पियो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल जय श्री ने थोड़ी ही देर में दमतोड़ दिया। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर थोड़ी ही देर में और परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर बाजार एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

खेती बारी कम होने के कारण पूरा परिवार मजदूरी करके ही अपना गुजारा करता था। जयश्री की पत्नी झिनकानी देवी की मौत कई साल पहले हो चुकी थी। बड़े बेटे राम अजोर, छोटा अर्जुन ठेला चलाते हैं। जबकि दूसरा बेटा राम किशोर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बेटी गुजराती देवी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
मानिकचंद। रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव के तारा प्रसाद सिंह की पत्नी कमला देवी(50 वर्ष) बीते मंगलवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बस्ती-बांसी रोड पर केउवा जप्ती के निकट बाइक से गिर गई थीं। राहगीरों की मदद से तारा प्रसाद सिंह ने स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां पहुंचने के बाद मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दी गईं। इलाज के दौरान कमला सिंह की मौत हो गाई। दो लडके का भरापुरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed