फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गायब मासूम की हत्या,बोरे में मिली लाश

गायब मासूम की हत्या,बोरे में मिली लाश

Thu, 10 Aug 2017 06:59 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
गायब मासूम की हत्या,बोरे में मिली लाश
भानपुर/सोनहा (बस्ती)। जिले की उत्तरी सीमा पर स्थित नरखेरिया ग्राम पंचायत के पिपरहिया में ढाई साल के मासूम की हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर खेलते समय अचानक घर से गायब शाहरुख खान के पिता सलीम खां ने बुधवार शाम को थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे घर के पीछे बमुश्किल 15-20 मीटर दूर गड्ढे में प्लास्टिक के बोरे में भरी लाश मिली। किसी को अनुमान भी नहीं था कि खेलते हुए गायब शाहरुख खान की हत्या कर दी गई है। सुबह जब लाश मिली तो गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर एसओ सोनहा श्रीनाथ यादव घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। गले में कसी साड़ी और बाहर निकली जीभ देखकर कहा जा रहा है कि गला कसकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने पानी से बोरा निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर सामने की एक महिला के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महिलाओं में बेटी-बेटा पैदा होने को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना से गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शव देखते ही मचा कोहराम
परिवार व पड़ोस के लोग बताते हैं कि शाहरूख मंगलवार दोपहर को घर से कुछ दूर स्थित सड़क पर खेल रहा था। घर लौटते समय रास्ते से अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस भी खोजबीन करने लगी। बृहस्पतिवार सुबह गड्ढे के पानी में उतराते बोरी पर काफी मक्खियों के भिनभिनाने पर बोरा निकाला गया।


बेटा-बेटी के ताने में मारा गया शाहरुख
ईर्ष्या की आग में जल गया ढाई साल का मासूम
विमलेश श्रीवास्तव
भानपुर। बेटा पैदा न होने का सामाजिक तिरस्कार झेल रही ऊषा बार-बार शाहरुख की मां से ताने सुनकर आजिज थी। शाहरुख की मां रुखसाना मौका मिलते ही नोकझोक के बीच बेटा-बेटी की बोली बोलने से नहीं चूकती थी। इसी कुंठा में ऊषा ने शाहरुख का गला घोंट डाला। रुखसाना अपने तीन बेटे एहतशाम, आमिर,शाहरूख व बेटी निशबां के साथ पिपरहिया गांव में रहते हैं। उनके पति सलीम मुंबई में रोजगार करते हैं। जबकि पड़ोस के अशोक का दिल्ली में व्यवसाय है। घर पर उनकी पत्नी उषा चार बेटियों अंशिका, शिंका, शब्बु व मिठाई के साथ घर पर रहती है। उषा को कोई बेटा नहीं है। दोनों के छोटे-छोटे बच्चों के खेलने को लेकर अक्सर नोक-झोक और तानाकसी होती थी। गांव वालों का कहना है कि बेटा होने का रुकशाना से ताना मारा, जिससे आहत होकर उसने यह जघन्य कदम उठा लिया। सीओ सिटी पवन गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टतया तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे तफ्तीश में सही-गलत का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed