फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 thieves caught

पुलिस के हत्थे चढ़े पांच चोर

Sat, 27 Jan 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Sat, 27 Jan 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
5 thieves caught
crime
बस्ती। 
विज्ञापन

पुरानी बस्ती पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन के निकट गैरजनपद के पांच चोरों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 1.97 लाख रुपये के अलावा चोरी की बाइक और असलहा भी बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश राय टीम के साथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एटीएम पर पहुंचे, जहां उन्होंने तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से पुलिस ने 1.97 लाख रुपये के अलावा कट्टा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम पता संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना के ग्राम चपरा पूर्वी निवासी गुड्डू निषाद, लक्ष्मी निषाद और संजय निषाद, इसी थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कवलिया निवासी हौसिला निषाद और अमेरिका निषाद बताया। गुड्डू, संजय व हौसिला के पास से पुलिस ने रुपये तथा कट्टा, जिंदा कारतूस व दो चाकू बरामद किया। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक पर स्थित एटीएम से चोरी की योजना बना रहे हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर पांचों को दबोच लिया।
मोबाइल सहित चोर गिरफ्तार
दुबौलिया। 
थाना क्षेत्र के एक गांव में बाराती के 15 हजार रुपये और मोबाइल चुराने वाला आरोपी शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। 

दुबौलिया क्षेत्र के गौरा गांव में 15 जून 17 को प्राथमिक विद्यालय में बारात रुकी थी। बारात में आए हरिकिशन निवासी अईलिया थाना नगर का सोते समय 15 हजार रुपये और मोबाइल चोरी हो गया। हरिकिशन ने दुबौलिया थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। चोर को पकड़ने के लिए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा कर पुलिस ट्रेस कर रही थी। 25 जनवरी 18 को मोबाइल ट्रेस कर एसआई सर्वेश यादव ने अभियुक्त अनुज कुमार दुबे उर्फ गौल्ली निवासी उमरिया थाना दुबौलिया के पास से चोरी के मोबाइल समेत पकड़ लिया। कोर्ट पेशी के बाद उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed