{"_id":"59f22ac74f1c1b6e548b9299","slug":"5-mafia-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच खनन माफिया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच खनन माफिया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
छावनी पुलिस ने पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विक्रमजोत/छावनी(बस्ती)। राजनीतिक संरक्षण के चलते बचते आ रहे अवैध बालू खनन में नामजद पांच अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ और रायबरेली निवासी इन आरोपियों के खिलाफ साल भर पहले अवैध खनन, जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था।
पुलिस का कहना है कि कई बार गिरफ्तारी की कोशिश करने के बावजूद पकड़ में न आने के बाद शासन स्तर पर अभियान चलाए जाने पर पांचों दबोच लिए गए। वर्ष 2016 में छावनी थानाक्षेत्र के माझा इलाके में अवैध खनन की शिकायत पर विभागीय अधिकारी पहुंचे। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने खनन निरीक्षक की तरफ से तहरीर के मद्देनजर आईपीसी व 21 खनन अधिनियम के साथ ही 3(2) लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
इसमें फरार चल रहे धीरेंद्र सिंह, विनय सिंह निवासी पुरनारी का पुरवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़, प्रमोद कुमार सिंह निवासी ग्राम रानीपुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़, अरविंद कुमार व सुनील कुमार सिंह निवासी पवइया थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन
इन्हें बुधवार रात फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि चौकी प्रभारी जयप्रकाश दुबे के अलावा एसआई हरीश सिंह, सिपाही इंद्रेश यादव काशीनाथ, शाह रामप्रीत यादव, मुमताज अहमद और आरक्षी राजेंद्र यादव की मुस्तैदी से पांचों आरोपी पकड़े जा सके।