{"_id":"59d27e074f1c1baa538b5446","slug":"41506967047-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला देखने गए किशोर की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेला देखने गए किशोर की ट्रेन से कटकर मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मेला देखने गए किशोर की ट्रेन सेे कटकर मौत
बभनान।
मोहर्रम का मेला देखने निकला गौर थाना क्षेत्र के बढ़नी निवासी 16 वर्ष का लड़का गायब हो गया। सोमवार को रेलवे स्टेशन के पश्चिम आइटीआई कॉलेज के पास ट्रैक पर उसका शव पाया गया। परिवार के लोग पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव का कहना है कि पुलिस को सूचना नहीं है। परिवार के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
बढ़नी के हृदयराम का 16 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बगल के मरवटिया गांव में मुहर्रम का मेला देखने गया। शाम को करीब चार बजे के आसपास उसके घर से निकलने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोग खोजने में जुट गए। रात भर उसका पता नहीं चला। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। परिवार के लोगों को खबर मिली कि आईटीआई कॉलेज के पास ट्रैक पर शव मिला है तो पहुंचे और पहचान की।
सौ रुपये न मिलने से नाराज था
विकास दो भाइयों में सबसे छोटा था। हलुआ बाजार के एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करने वाले 9वीं के छात्र विकास के बारे में उसके सहपाठी बताते हैं कि वह काफी संवेदनशील था। लोगों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा जा रहा है कि मेले के लिए सौ रुपये मांग कर रहा था। लेकिन पिता के पास पैसे नहीं थे। पर वह जिद करता रहा। पिता नहीं समझ पाए कि बेटे की जिद उसकी जान पर भारी पड़ेगी। बताते हैं कि नाराज होकर वह घर से निकला था।