फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मृत अवस्था में मिला होटल कर्मी

मृत अवस्था में मिला होटल कर्मी

Tue, 09 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मृत अवस्था में मिला होटल कर्मी
मृत मिला होटल कर्मचारी
विज्ञापन

कटया होटल में 28 वर्ष से खाना बना रहा था
होटल मालिक ने नगर पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कटया गांव के पास सिंह होटल में 28 वर्षों से काम कर रहे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को होटल मालिक ने पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बस्ती भेज दिया है।

नगर पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के कटया निवासी रामकुमार सिंह ने तहरीर में बताया है कि मेरा एक होटल हाईवे पर कटया में है। जो विगत 30 वर्षों से चल रहा है। कुन्टल नामक व्यक्ति लगभग 28 वर्षों से खाना बनाने का कार्य कर रहा था। 65 वर्षीय कुन्टल कहां का है। इसकी जानकारी कभी नहीं दी थी, जिसके चलते कोई कुछ पता नहीं है। तीन माह पहले उसके दाहिने पैर में अचानक घाव हो गया था। इसका इलाज कराया रहा था। सोमवार भोर करीब तीन बजे मौत हो गई। होटल के मालिक रामकुमार सिंह ने की लिखित सूचना के बाद नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed