{"_id":"5a3aa6084f1c1baf678c2c9f","slug":"31513793032-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के संदेह में 75 किलो मक्खन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावट के संदेह में 75 किलो मक्खन बरामद
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के समीप पुलिस ने बुधवार को शाम करीब चार बजे मिलावट के संदेह में 75 किग्रा मक्खन बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मक्खन का नमूना लेकर उसे जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया। साथ ही पकड़ी गई सामग्री पुलिस को सिपुर्द कर दिया।
मुखबिर से पुलिस को सूचना दी कि कार से कुछ लोग चर्बी से बना मक्खन व घी लेकर जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में टीम ने एक ढाबा के निकट डेरा डाल दिया। उसी दौरान एक कार आते हुए दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर गाड़ी रोक ली। इसके बाद जब कार की जांच की गई तो उसमें पिछली सीट पर दो केन बरामद हुए। इसमें से एक केन में पचास किलो और दूसरे में 25 किलो मक्खन व घी मिले। पूछताछ में मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस ने चालक व उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर सामान कब्जे में ले लिया।
सीओ हरैया सतीश चन्द्र शुक्ल ने बताया कि मुखबिर से चर्बी से बनी घी व मक्खन कार से फोरलेन के रास्ते ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने विक्रमजोत के निकट एक ढाबा के पास कार चालक हेंगापुर थाना दुबौलिया निवासी भगवानराम यादव व केशवराम उर्फ नवमी यादव को धर दबोचा। सीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह लोग काफी दिन से दूध से मक्खन निकाल कर हाइवे पर स्थित कई ढाबों व रेस्टोरेंट पर इसकी सप्लाई करते हैं। बताया कि केन में जो पदार्थ मिले हैं, खाद्य औषधि प्रशासन ने उसके नमूने जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसमें मिलावट है अथवा नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी रमेश कुमार पांडेय के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक आशुतोष शुक्ल की टीम ने बरामद मक्खन का नमूना एकत्रित किया।