फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आग: तेज पछुआ हवाओं के बीच घर और डंठल जले

आग: तेज पछुआ हवाओं के बीच घर और डंठल जले

Tue, 07 May 2019 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
आग: तेज पछुआ हवाओं के बीच घर और डंठल जले
तेज पछुआ हवाओं के बीच घर और डंठल जले
विज्ञापन

कलवारी के मन्हरपुर में खेत की चिंगारी से तीन घर जले
सोनहा के बड़ा आमा में भूसा, लकड़ी और पेड़ जलकर नष्ट
दुबौलिया के दो गांव के सिवान में फसल और डंठल जला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। कंबाइन से गेहूं कटाने के बाद डंठल से आग की घटनाएं बढ़ गईं हैं। कलवारी के मन्हरपुर में खेत की चिंगारी से तीन घर जल गए जबकि सोनहा के बड़ा आमा में भूसा, लकड़ी और पेड़ जलकर नष्ट हुए हैं। वहीं, दुबौलिया थाना क्षेत्र के दो गांव के सिवान में फसल और डंठल में अज्ञात कारणों से आग लगी।
गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के मन्हरपुर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे पश्चिम सीवान में गेहूं का डंठल किसी ने जला दिया। एकजुट गांव वालों ने मशक्कत कर बुझा दी। लोग अपने घरों तक पहुंचे ही थे कि आग खेत में कहीं सुलग रही थी, जिसकी चिंगारी तेज हवाओं के साथ दोपहर करीब 12 बजे गांव में पहुंच गई। इससे मन्हरपुर के रामसरन, बुधई व काजू का छप्पर जलने लगा। तीनों के घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। किसी तरह पंपिंगसेट व हैंडपंप के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। लपटें देखकर लोग घर में सामान बाहर सुरक्षित जगह रखकर छप्पर के घर को पानी से तर करने में जुट गए। दोनों घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक बड़ा आमा गांव के पश्चिम सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भूसा, मड़ई, बांस का खूंटी, सागौन के पौधे जल गए। आग की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बासापार के सिवान में अज्ञात कारणों से ठंडल जलने लगा। तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। करीब 20 बीघे का डंठल जल गया। आमा निवासी सोहरत का भूषा भी जल गया। फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के दो गाव चनहा और मोतीराम पुरवा के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गेहूं की फसल, भूसा व गन्ने की पेड़ी आदि जल कर राख हो गई। तेज हवा होने से देखते ही देखते आग तुलसीराम के गेहूं में पहुंच गई। करीब दो बीघा फसल जल गई। राम जनक तथा राजबली की गन्ना की पेड़ी व पास में रखा पप्पू निवासी चनहा का भूसा जल गया। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर दुबौलिया पुलिस की टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed