फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शराब की दुकान के पास भिड़े, एक ट्रेन से घायल

शराब की दुकान के पास भिड़े, एक ट्रेन से घायल

Sun, 17 Mar 2019 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के पास भिड़े, एक ट्रेन से घायल
शराब की दुकान के पास भिड़े, एक ट्रेन से घायल
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सवा सात बजे की घटना
रेलवे लाइन से सटी है देसी शराब की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में उस समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जब वह रेलवे लाइन किनारे स्थित शराब की दुकान के पास युवक से मारपीट कर रहा था। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शनिवार शाम करीब सवा 7:15 बजे पैकोलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बाई नगर में देसी शराब की दुकान के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छपिया थाना क्षेत्र के चुआड़ निवासी संतोष तिवारी बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं, मारपीट में शामिल छपिया थाना क्षेत्र के सकदरपुर गांव निवासी बब्लू शराब के नशे में धुत गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही मौर्य ध्वज सुपर फास्ट एक्सप्रेस डाउन की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ठेले से उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed