फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   श्रावणमेला: मंदिर परिसर पहुंचे एडीजी

श्रावणमेला: मंदिर परिसर पहुंचे एडीजी

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्रावणमेला: मंदिर परिसर पहुंचे एडीजी
श्रावणमेला: मंदिर परिसर पहुंचे एडीजी
विज्ञापन

कांवड़ मेले की तैयारियों की जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। श्रावण मेले की तैयारियों को जानने शनिवार को एडीजी बस्ती पहुंचे। डीआईजी, एसपी, एएसपी तथा अन्य अफसरों के साथ भद्रेश्वरनाथ धाम का निरीक्षण किया।
कांवड़ मेले के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। नौ अगस्त को यहां जलाभिषेक में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। अयोध्या के पवित्र सरयू नदी से जल भर कर पैदल भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंचने के कारण छह अगस्त से फोरलेन का एक लेन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एंबुलेंस जैसे आवश्यक वाहनों को ही एक लेन से गुजरने की अनुमति होगी। भीड़ का दबाव बढ़ने पर चारों लेन वाहनों के लिए प्रतिबंधित होगा। सुरक्षा की दृष्टि से द्रोण कैमरे से भी निगहबानी बनी रहेगी। उच्च अफसरों के मुताबिक छह अगस्त की मध्य रात्रि से फोरलेन भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। शनिवार करीब साढ़े दस बजे एडीजी गोरखपुर दावा शेरपा बस्ती पहुंचे। भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और सुरक्षा प्रबंधों के बारे में जानकारी लेने के साथ मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज, सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed