फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 passengers nabbed with invalid rail ticket

अवैध ढंग से बने तत्काल टिकट के दो यात्री गिरफ्तार

Wed, 04 Jul 2018 11:01 PM IST
basti
basti Updated Wed, 04 Jul 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
2 passengers nabbed with invalid rail ticket
अवैध टिकट के साथ पकड़े गए यात्री। - फोटो : amar ujala
बस्ती। जिले के अलावा गैर जनपदों में अंतर्राज्यीय टिकट के दलालों का गैंग सक्रिय है। इसका खुलासा आरपीएफ ने बुुधवार को तब किया जब ऐसे ही तत्काल के टिकट पर दो यात्री आरपीएफ के थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव के हत्थे चढ़ गए। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। ये दोनों टिकट एमपी और हरियाणा से बनवाए गए थे और दलालों ने इसे उपलब्ध कराया था।  
विज्ञापन

गैर जिलों से अनाधिकृत ढंग से तत्काल टिकट का कारोबार दलाल संचालित कर रहे हैं। इसकी शिकायत मिलते ही आरपीएफ सक्रिय हो गई और ऐसे टिकट पर यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे सिद्धार्थनगर निवासी मोहम्मद अब्दुल सत्तार और मोहम्मद सेहर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ इंसपेक्टर नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अनाधिकृत रूप से संचालित नेटवर्क की भनक लगते ही टीम सक्रिय हो गई। ऐसे गिरोह की तलाश में मुखबिरों को लगाया गया है। पूरी रात टीम ने सुराग लगाया है और तमाम महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। थानाध्यक्ष ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे ऐसे दलालों के झांसे में कत्तई न आएं, वरना मुसीबत में फंस जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed