{"_id":"5bbf9d88bdec2250306734f3","slug":"191539284360-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम पेड़ से टकराया, दो की मौत, 30 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डीसीएम पेड़ से टकराया, दो की मौत, 30 घायल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस के ओवरटेक करने पर अनियंत्रित हुई डीसीएम
छावनी के मझौवा दुबे के पास बृहस्पतिवार भोर में हादसा
हरदोई, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के थे सभी पशु व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। हाईवे पर रोडवेज बस के ओवरटेक करने से बेकाबू हुई डीसीएम पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 32 लोग घायल हो गए, बाद में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को फैजाबाद के जिला अस्पताल और मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना बृहस्पतिवार भोर करीब साढ़े तीन बजे हुई। फर्रुखाबाद से दो डीसीएम पर पशु व्यापारी सवार होकर खलीलाबाद के नारायणपुर पशु बाजार जा रहे थे। हरदोई जिले के पास एक डीसीएम खराब हो गई, जिससे सभी पशु व्यापारी दूसरी डीसीएम से खलीलाबाद के लिए चल दिए। भोर करीब साढ़े तीन बजे फोरलेन के छावनी क्षेत्र स्थित मझौवा दूबे गांव के पास रोडवेज बस को पास देने में ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका और बेकाबू डीसीएम पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 32 पशु व्यापारी घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और सड़क के किनारे झाड़ियों में फंसे घायलों को निकालने में मदद करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एनएचएआई एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। वहां केशव कुमार (32) पुत्र नेकराम निवासी हरपालपुर हरदोई की मौत हो गई। बाकी घायलों को फैजाबाद जिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर में रघुनाथ (60) निवासी दहिगवा थाना सुरसा जिला हरदोई ने भी दम तोड़ दिया।
हरदोई जिले के घायल पशु व्यापारी
विनोद पुत्र सूरज निवासी सुरसा, पिंटू पुत्र दरबारी लाल निवासी हरपालपुर, हरीशंकर पुत्र राम अवतार निवासी साड़ी, रोहित पुत्र हरिशंकर निवासी साड़ी, रघुनाथ पुत्र दलीप सिरसा, सूरजवंश पुत्र दलीप सिरसा, अन्नु पुत्र रघुनाथ सिरसा, जयवीर सिंह पुत्र रतन सिंह हरपालपुर, वैद्यराय पुत्र नेकराम हरपालपुर, अतिपाल पुत्र सोबरन नोनार, राम शंकर पुत्र जयजय राम नोनार, कृष्ण कुमार पुत्र हाकिम सिंह हरपालपुर, शम्सुदीन हरपालपुर, करनपाल पुत्र अनंत राम हरपालपुर, योगेंद्र प्रसाद पुत्र हरिपाल निवासी हरपालपुर, अशोक कुमार पुत्र विश्राम, राम सागर पुत्र अनंत राम हरपालपुर, हरिराम यादव पुत्र हंसराज हरपालपुर।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के घायल व्यापारी
छबिराम पुत्र अतर सिंह निवासी मोहदीपुर, अवधेश पुत्र खुशी राम निवासी राजेपुर, धर्मवीर पुत्र राजपाल निवासी राजेपुर, उदयवीर पुत्र राजपाल निवासी राजेपुर, शिवकुमार पुत्र बृजपाल राजेपुर, जितेंद्र पुत्र जगमोहन राजेपुर, कुवेर पुत्र रामपाल सिंह राजेपुर, विधाराय पुत्र मेवाराम राजेपुर, वीरेंद्र पुत्र छविनाथ राजेपुर, जैसराज पुत्र रामदयाल निवासी राजेपुर।
शाहजहांपुर के घायल व्यापारी
मदुनाथ यादव पुत्र कल्याण अल्लाहगंज, सुधीर पुत्र बदन सिंह निवासी अल्लाहगंज।