{"_id":"56f97fc74f1c1bc01cf0033b","slug":"18-house-on-fire-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 18 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 18 घर जले
basti
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया थाना क्षेत्र के नागपुर ग्राम पंचायत की दलित बस्ती में सोमवार सुबह 10.30 बजे आग से 18 घर जल गए। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
नागपुर गांव के दलित बस्ती में सोमवार सुबह बस्ती के पश्चिमी छोर पर रहने वाले रामबहोर की झोपड़ी में सबसे पहले आग लगी, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने आसपास के खपरैल, छप्पर और पक्के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पैकोलिया थाने में दी और लोग ग्रामीण आग बुझाने के लिए जुट गए। जबतक दमकल की गाड़ी पहुंचती आग ने भयावह रूप ले लिया था। हालांकि बाद में दमकल और ग्रामीणों की मदद से तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
वहीं आग की सूचना पर सीओ हर्रैया कृष्ण मुुरारी, एसओ पैकोलिया सलीमुजफ्फर खां के साथ ही राजस्व निरीक्षक गौर नीरू सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अंबिका सिंह, सूर्य किशोर लाल पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ितों से बात कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया।