{"_id":"5b9418df867a557ff8301901","slug":"171536432351-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से बालक की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नदी में डूबने से बालक की मौत
खेलते-खेलते मनोरमा नदी में पहुंच गया पांच वर्षीय शिवा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। क्षेत्र के मेढौवा गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार के पांच वर्षीय बालक शिवा की शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। शिवा अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी के पास पहुंच गया था।
मेढौआ गांव के दक्षिणी तरफ मनोरमा नदी बहती है। नदी में वैसे तो कम पानी रहता था लेकिन इन दिनों बाढ़ की स्थिति है। शनिवार दोपहर शिवा करीब तीन बजे कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी के किनारे पहुंच गया। यहां नदी में नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नदी की धारा तेज होने से बह गया। साथ गए बच्चों ने गांव में जानकारी दी। गांववाले घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बच्चे को ढूंढने का काफी प्रयास किए। यहां तक कि बच्चे को घुरहू घाट तक ढूंढते रह गए लेकिन बह कर लगभग 700 मीटर दूर नगवा घाट पर जलकुंभी के बीच फंसा मिला। घटना के करीब दो घंटे के बाद मिलने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पिता दुबई रहकर काम करता है। माता अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवा को पुकारती और बेहोश हो जाती। दूसरा बेटा तीन वर्षीय अरविन्द है। जबकि शिवा बड़ा बेटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।