फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 22.61 lakh swindled under the pretext of completing tasks.

Yamuna Nagar News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर 22.61 लाख रुपये ठगे

Thu, 15 Oct 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 22.61 lakh swindled under the pretext of completing tasks.
यमुनानगर। ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने तिलक नगर निवासी एक युवक से 22.61 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क कर उसे ऑनलाइन काम करने और निवेश के बदले बेहतर रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया। पीड़ित को अपने जाल में फंसाने के बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तिलक नगर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई। ठगों ने टेलीग्राम के जरिए उसे संपर्क किया और ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले अच्छी कमाई का प्रलोभन दिया। शिकायत के अनुसार शुरुआत में छोटे टास्क के माध्यम से मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद ठगों ने अधिक कमाई का लालच देकर उससे बड़ी रकम निवेश करवानी शुरू कर दी। उसने झांसे में आकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है, ताकि धोखाधड़ी में शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed