फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar Kotwali constable battling illness passes away.

Rampur News: बीमारी से जूझ रहे स्वार कोतवाली के सिपाही की मौत

Thu, 15 Oct 2026 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Swar Kotwali constable battling illness passes away.
स्वार (रामपुर)। कोतवाली में तैनात सिपाही दुर्जन सिंह की बुधवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक छा गया। कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सिपाही दुर्जन सिंह कोतवाली स्वार में तैनात थे। वह अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पांडली के रहने वाले थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए एक सितंबर को 30 दिन के उपार्जित अवकाश पर गए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 30 सितंबर को फिर से 30 दिन का अवकाश लिया था। उनका मुरादाबाद के एशियन विवेकानंद अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह और कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने सिपाही के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि दुर्जन सिंह के निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed