{"_id":"6acff52693c784a61301d9a6","slug":"income-tax-departments-operation-in-batra-colony-continues-even-after-60-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182548-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की कार्रवाई 60 घंटे बाद भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बत्रा कॉलोनी में आयकर विभाग की कार्रवाई 60 घंटे बाद भी जारी
Thu, 15 Oct 2026 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। बत्रा कॉलोनी में कारोबारी रोहतास बत्रा और चिकित्सक दंपती डॉ. दीपक छाबड़ा व डॉ. अंजू छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बुधवार को लगातार तीसरे दिन शाम तक जारी रही। 60 घंटे बीतने के बाद भी कार्रवाई पूरी नहीं हुई। विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बुधवार दोपहर कुछ लोगों को गवाह के तौर पर आवास के अंदर बुलाने और कागजों पर हस्ताक्षर कराने की चर्चा रही। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, एक अधिकारी की तबीयत खराब होने और दवा लेने रुद्रपुर जाने की चर्चा रही। इसके चलते कुछ देर के लिए लिखा-पढ़ी का काम रुकने की बात भी सामने आई।
सोमवार सुबह शुरू हुई थी कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम सोमवार सुबह करीब छह बजे 12 से 15 वाहनों के काफिले के साथ बत्रा कॉलोनी पहुंची थी। अधिकारियों ने कारोबारी रोहतास बत्रा और चिकित्सक दंपती डॉ. दीपक छाबड़ा व डॉ. अंजू छाबड़ा के दोनों आवासों को घेरकर बाहर पुलिस तैनात कर दी थी। अंदर मौजूद लोगों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए थे। इसके बाद से दोनों आवासों में दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी है। कार्रवाई को लेकर कॉलोनी से लेकर शहर तक तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।