फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
कमरे में कुंडे से फंदे लटकी मिली लाश
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के सिरौता गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। क्षेत्र के सिरौता गांव में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंडे से लटका शव बरामद हुआ है।परिजनों ने शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। मुंडेरवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।

बनकटा की रहने वाली चांदनी की करीब डेढ़ वर्ष पहले मुंडेरवा थाने के सिरौता निवासी अजय के साथ हुई थी। मेहनत मजदूरी करने वाला पति अजय शनिवार को मजदूरी करने निकल गया। परिवार वालों के मुताबिक सास व छोटी ननद किसी काम से बाहर गई थी। इधर तीन दिन पहले रिश्तेदारी में गए ससुर दीपक शनिवार को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अजय को फोन कर बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर गए तो रस्सी से छत की कुंडी में चांदनी की लाश लटकी दिखी। रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा और सूचना मुंडेरवा पुलिस को दी। लोगों की माने तो किसी बात को लेकर अजय व चांदनी के बीच अनबन भी चल रही थी। मुंडेरवा पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed