{"_id":"5bbf9d8cbdec224fdc1b36c6","slug":"161539284364-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ तोड़कर चुराए एक लाख 15 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेफ तोड़कर चुराए एक लाख 15 हजार
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सेफ तोड़कर चुराए एक लाख 15 हजार
मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर आटो सेल्स एजेंसी में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। कस्बे से सटे एक ऑटो सेल्स एजेंसी में बुधवार रात चोरों न हाथ साफ कर लिया। सेफ तोड़कर नकद एक लाख 15 लेकर चलते बने। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
कस्बे से सटे मुंडेरवा-कांटे मार्ग पर मां दुर्गा ऑटो सेल्स (हीरा एजेन्सी) है। बुधवार रात किसी समय पहुंचे चोर एजेंसी के ऊपर की छत (लोहे की चादर) को हटा कर अंदर प्रवेश कर गए। अन्दर के दरवाजे को तोड़कर सेफ तक पहुंचे चोर ताला तोड़कर एक लाख 15 हजार उठा ले गए। एजेन्सी के मैनेजर मुन्ना लाल वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सुबह जब एजेंसी पर आए तो मेनगेट से अंदर गए, जहां लॉक टूटा पड़ा मिला । मुन्ना लाल ने इसकी सूचना मालिक दीपक कुमार और मुंडेरवा पुलिस को दी। दीपक कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ कन्हई प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।