फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिना स्थलीय सर्वे कराए दस करोड़ की परियोजनाए बना दी

बिना स्थलीय सर्वे कराए दस करोड़ की परियोजनाए बना दी

Wed, 11 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिना स्थलीय सर्वे कराए दस करोड़ की परियोजनाए बना दी
बिना सर्वे दस करोड़ की परियोजनाएं बना दीं
विज्ञापन


सोहन सिंह
बस्ती।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के विकास के लिए दस करोड़ की लागत से बनाए गए 70 प्रोजेक्ट के औचित्य पर अभी से सवाल उठने लगे हैं। ऐसे स्थानों और सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बना डाली जो पहले से ही बनी हुई है। खराब सड़क की कार्ययोजना नहीं बनाई अलबत्ता उस सड़क पर 29 लाख रुपये की लागत से औचित्यहीन पुल निर्माण कराने की योजना बना ली। पालिका पर बिना कार्य स्थल का सर्वे किए कार्ययोजना बनाने का आरोप लग रहा है। कहा जाने लगा है कि पालिका ने कार्य शुरू करने से पहले ही गोलमाल की साजिश रच डाली। इसकी शिकायत एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि हरीश सिंह ने सीएम और डीएम से करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

नगरपालिका ने 14वें वित्त आयोग की धनराशि से 67 कार्यों के लिए ई-टेंडर का विज्ञापन निकाला। विज्ञापन निकलते ही इसके औचित्य पर सवाल उठने लगे। क्रम संख्या छह पर अंकित कंपनीबाग से एसडीएम आवास प्रेस कल्ब तक सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग पटरी निर्माण का है। इसकी लागत 42.21 लाख है, इस सड़क के आधे हिस्से पर दोनों ओर पहले से ही इंटरलॉकिंग बिछी हुई है। इसी तरह एडीएम आवास के पीछे गांधीकला भवन तक इंटरलॉकिंग पटरी लागत 24.27 लाख का है। यह कार्य क्रम संख्या चार पर अंकित हैं। इस सड़क का निर्माण एक साल पहले क्रिटिकल गैप योजना के तहत आठ लाख की लागत से बनाया जा चुका है। अवशेष सड़क चलने योग्य है। एक भी जगह छोटा सा गड्ढा तक नहीं है। इसी तरह क्रम संख्या 54 पर अंकित पचपेड़िया मार्ग पर 28.40 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण शामिल है। शहर की यह सड़क सबसे खराब है। कदम-कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, पालिका से सड़क को कार्ययोजना में न लेकर ऐसी पुलिया को ले लिया, जिसकी वर्तमान में कोई आवश्यकता नहीं हैं। इसी तरह अनेक ऐसे कार्य हैं, जो यह तो औचित्यहीन हैं या फिर उस पर पहले से कार्य हो चुका है।
विज्ञापन

परीक्षण कराया जाएगा
डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। परीक्षण कराया जाएगा और औचित्यहीन कार्यों को सूची से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed