फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कूट रचित मिले अभिलेख, सफाई कर्मी बर्खास्त

कूट रचित मिले अभिलेख, सफाई कर्मी बर्खास्त

Fri, 21 Jun 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कूट रचित मिले अभिलेख, सफाई कर्मी बर्खास्त
कूटरचित मिले अभिलेख, सफाईकर्मी बर्खास्त
विज्ञापन

सल्टौआ गोपालपुर के राजस्व गांव दानव में तैनात था कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत जगतापुर के राजस्व ग्राम दानव में तैनात सफाईकर्मी रामदौर को कूटरचित अभिलेख के आधार पर नौकरी करने की पुष्टि के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। डीपीआरओ ने तथ्यों के संकलन के बाद कूटरचित अभिलेख देने और नौकरी के लिए दिए जाने वाले आवेदन व योगदान प्रार्थना पत्र के हस्ताक्षर में भिन्नता के आधार पर उप्र सरकारी सेवक सेवा समाप्ति नियमावली के प्रावधानों के आधार पर उनकी सेवा समाप्त कर दी है।

उक्त के संबंध में नारायणा गांव के मनोज कुमार ने सफाईकर्मी की शिकायत की थी। बताया था कि उसके प्रमाणपत्र फर्जी हैं। वास्तव में रामदौर अनपढ़ है। इसी शिकायत के आधार पर डीपीआरओ ने रामदौर को निलंबित कर दिया था। साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा था। इसकी जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत साऊंघाट को दी थी। जांच-पड़ताल के क्रम में आरोपी कर्मी से स्पष्टीकरण लिया गया, मगर स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर जांच अधिकारी ने एक पक्ष के भीतर फिर से स्पष्टीकरण व साक्ष्य मांगे। 10 जून 19 को फिर से उन्हें कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण व साक्ष्य देने के निर्देश डीपीआरओ ने दिए, मगर तय तिथि 17 जून 19 को रामदौर न तो उपस्थित हुआ और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित सफाईकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed