फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महिला अस्पताल में तीमारदार व होमगार्ड के बीच हाथापाई...

महिला अस्पताल में तीमारदार व होमगार्ड के बीच हाथापाई...

Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में तीमारदार व होमगार्ड के बीच हाथापाई...
तीमारदार व होमगार्ड के बीच हाथापाई
विज्ञापन

महिला अस्पताल में तीमारदारों को भीतर जाने से रोक रहा था गार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला महिला चिकित्सालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक तीमारदार को भीड़ की वजह से होमगार्ड ने भीतर जाने से रोक दिया। नाराज तीमारदार व होमगार्ड के बीच हाथापाई भी हुई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को बातचीत कर शांत करा दिया।

महिला अस्पताल का ओपीडी शुक्रवार को मरीजों से खचाखच था। भीड़ को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ओपीडी में सिर्फ मरीजों को ही भीतर जाने दे रहा था। इसी बीच करीब 11 बजे शहर के आवास विकास कालोनी निवासी शिवम सिंह बहन के लिए दवा ले रही मां को देखने के लिए भीतर जाने लगे, जिसे गार्डों ने रोक दिया। इस पर शिवम का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह गार्ड से भिड़ गए। तू-तू, मैं-मैं से शुरू कहासुनी देखते देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। मामला अभी बढ़ ही रहा था कि गार्ड ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। तीमारदार शिवम ने बताया कि उनके बहन की डिलिवरी अस्पताल में हुई थी। आज जब उनकी छुट्टी हो गई तो मां सीमा सिंह बहन की दवा लेने ओपीडी में चली गईं, बहन नवजात के साथ ऑटो में बैठी थी, गरमी अधिक होने के कारण बच्चा परेशान होने लगा। देर का कारण जानने के लिए जब मैं दवा काउंटर की ओर जा रहा था तो गार्ड ने रोका, जिस पर सारी बात उन्हें बताई, मगर वह भीतर नहीं जाने दे रहे थे। इसी बात को लेकर उनसे तू-तू, मैं-मैं हुई। वहीं, गार्ड ने बताया कि भीड़ के चलते तीमारदारों को बाहर ही रोका जा रहा था, लेकिन वह जबरन घुसना चाह रहे थे, जिसे रोका गया तो वे नाराज हो गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि घटना संज्ञान में है। वहां मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई थी। मैं स्वयं मौके पर गया था। तीमारदार को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। अब यदि किसी पक्ष से तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed