{"_id":"5caa3aecbdec2258a5432f43","slug":"131554660076-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच घायल
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। एनसीआर दर्ज कर पुलिस घायलों का मेडिकल करा रही है।
थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में मछली के लिए दो परिवार की महिलाएं भिड़ गईं। मारपीट में 30 वर्षीय कुशलावती घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना बडकुईया गांव में हुई। पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में केसरी देवी, संदीप कुमार तथा विनोद घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही किसी ने डायल 100 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सल्टौआ भेजवाया। तीसरी घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ही पिपराहिच्छा गांव में जमीन के बंटवारे के मसले पर घटी। यहां हुई मारपीट में उर्मिला व उनके बेटे जितेंद्र घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है। इस मामले में राम भवन यादव की तहरीर पर उदय भान, त्रिभुवन, प्रताप भान, बीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रताप भान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य मामलों के संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्जकर घायलों को मेडिकल के लिए सल्टौआ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।